इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के तरह ही रूस-यूक्रेन जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दोनों देशों की जंग से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ब्लैक सी रूस-यूक्रेन जंग का बड़ा मोर्चा बन गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने में दोनों देशों ने 300 से अधिक जहाजों को यहां पर निशाना बनाया है।
खबरों के अनुसार, दोनों देशों के निशाना बने जहाजों में अनाज ले जाने वाले जहाज, तेल टैंकर और दूसरे मालवाहक पोत शामिल हैं। लगातार हमलों से ब्लैक सी का समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है। जहाज मालिकों द्वारा इस रूट पर जाने से बचने के कारण माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है। इसका प्रभाव दुनिया की खाद्य सप्लाई पर पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।
इसके कारण गेहूं और मक्का महंगा हो सकता है। आपको बता दें कि ये दोनों देश मिलकर दुनिया के करीब 30% गेहूं निर्यात का हिस्सा रखते हैं। दोनों देशों का ज्यादातर अनाज ब्लैक सी के रास्ते दूसरे देशों तक पहुंचता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
