(रोहित सेठ)

वाराणसी :- समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले एवं रामपुर के विधायक आजम खान आज वाराणसी पहुँचे। एअरपोर्ट पर उनके साथ पुत्र एवं विधायक अब्दुल्लाह आजम भी साथ थे एअरपोर्ट पर दोनो नेताओ का आगवानी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। पूर्व सांसद आजम खान लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट पर विश्राम कक्ष मे सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से आजमगढ़ के उपचुनाव का हाल जाना एवं आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करने का निर्देश दिया।

एअरपोर्ट पर स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष नत्थू लाल सोनकर,महानगर सचिव संजू विश्वकर्मा,महानगर सचिव राजबहादुर पटेल,राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *