इंटरनेट डेस्क। नेपाल में अभी तक बाढ़ के कारण 1344 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 5300 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। यहां पर अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है। त्रिशूली बाजार इलाके से 5 साल का बच्चे समेत तीन भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है।

वहीं खबर है आई है कि नेपाल के दार्चुला जिले में शुक्रवार को भारी भूस्खलन के बाद चौलानी नदी का रास्ता बंद हो गया। इसी कारण यहां पर प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी का प्रवाह प्रभावित होने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीयों के रेस्क्यू को लेकर जानकारी दी कि अब तक 169 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 275 अब भी लापता हैं। आज नेपाल के नुवाकोट शहर में रेस्क्यू टीम ने एक टूटे हुए घर से 64 साल की एक महिला को जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। 

PC: dainikjagranmpcg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *