इंटरनेट डेस्क। पूर्व इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने शानदार खेल के दम पर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत की ओर से टेनिस में कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। अब सानिया मिर्जा को अपनी जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

भारत की इस स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ साल 2010 में विवाह किया था। अब दोनों खिलाडिय़ों के बीच तलाक हो गया है। हाल ही में सानिया मिर्जा ने कपिल शर्मा के चैट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी जिंदगी को लेकर कई प्रकार की जानकारी दी हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो में सानिया ने नए लव इंट्रस्ट तलाश करने की बात कही थी।

बायोपिक को लेकर सानिया मिर्जा ने कही ये बात
कपिल शर्मा ने शो के दौरान भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को एक पुराने इंटरव्यू की याद दिलाते हुए बताया कि शाहरुख खान ने कहा था कि वह सानिया मिर्जा की बायोपिक में उनके प्रेमी का किरदार निभाना चाहेंगे। इस दौरान कपिल शर्मा ने सानिया मिर्जा से बायोपिक को लेकर भी बात कही है। उन्होंने पूछा कि अब बायोपिक बनती है तो आप खुद इसमें काम करना पसंद करेंगी या फिर किसी और अभिनेत्री को इसमें काम करता हुआ देखना चाहती हैं।

शाहरूख और अक्षय को लेकर भी कही ये बात
इस पर सानिया मिर्जा ने बोल दिया कि अगर शाहरुख खान मेरा लव इंटरेस्ट प्ले करेंगे तो मैं काम करना करना पसंद करूंगी। इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि अक्षय कुमार मेरा लव इंटरेस्ट बनेंगे तो मैं डेफिनेटली अपनी बायोपिक में खुद काम करना चाहूंगी।

PC:instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *