खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच जीतने वाली टीम शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में आज अफगानिस्तान को नौ विकेट से शिकस्त दी है।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। वह इस टी20 वल्र्ड कप में अभी तक टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर रोहित शर्मा आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में 11 छक्के लगा लेंगे, तो उनके नाम टी20 और वनडे विश्व कप मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वल्र्ड रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा।

क्रिस गेल ने लगाए हैं सर्वाधिक 112 छक्के
अभी यह विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। टी20 और वनडे विश्व कप मिलाकर क्रिस गेल ने कुल 112 छक्के लगाए हैं। भारतीय कप्तान इन दोनों विश्व कप में मिलाकर अभी तक कुल 102 छक्के लगा चुके हैं। गेल और रोहित ही इन दोनों विश्व कप में मिलाकर 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं तीसरे स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर कुल 81 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 73 छक्के लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं कुल 67 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *