खेल डेस्क। ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही दिन यानी 9 सितंबर 1994 लगभग 5 साल और 78 मुकाबलों का लंबा इंतजार करने के बाद सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट का पहला शतक लगाया था।
18 दिसंबर 1989 को वनडे डेब्यू करने वाले सचिन ने आज ही के दिन 32 साल पहले सिंगर वर्ल्ड सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने, 8 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। मैच में उन्होंने मनोज प्रभाकर के साथ पारी का आगाज किया था।
भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 215 रन पर सिमट गई। इस प्रकार से टीम इंडिया ने 31 रनों से यह मुकाबला जीता। कंगारू टीम की तरफ से मार्क वॉ ने सबसे ज्यादा 61 बनाए। डेविड बून ने 40 रन योगदान दिया। इस शतकीय परी से पहले सचिन ने 78 वनडे मैचों में 32.70 की औसत से 2126 रन बनाए थे। इसक बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। और वनडे क्रिकेट में 48 और शतक ठोक डाले।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
