खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारतीय टीम की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पारी के दम पर भारत ने 171 रन बनाए। जवाब में गत चैम्पियन इंग्लैंड टीम केवल 103 रन पर ही ढेर हो गई। इस पारी में रोहित ने 39 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के लगाए। पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी20 विश्व कप में 111 चौके लगाए हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं जो 105 चौके लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा आदिल राशिद की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलकर हासिल की उपलब्धि हासिल
रोहित शर्मा इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलकर ये उपलब्धि हासिल की। 37 वर्षीय रोहित टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं, उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित इस प्रारूप में सबसे अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं और पाकिस्तान के बाबर आजम और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग से पीछे हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा चौके लगाने वाले पांच बल्लेबाज
रोहित शर्मा (भारत): 43 पारियों में 113 चौके
महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 31 पारियों में 111 चौके
विराट कोहली (भारत): 32 पारियों में 105 चौके
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया): 41 पारियों में 103 चौके
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका): 34 पारियों में 101 चौके

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *