वाराणसी। आज आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर नहीं हैं। व्यापार के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए समाज सेविका गौरी केडिया और रिद्धी अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भेलूपुर स्थित डायमंड होटल के हाल में रंगरेज का मंच सजाया। जहां कोलकाता, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज सहित देश शहरों से महिला व्यापारियों ने अपने व्यवसाय का स्टॉल सजाया और लोगों को अपने व्यापार के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. दीपाली गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने रंगरेज एक्ज़बिशन के आयोजकों गौरी केडिया व रिद्धि अग्रवाल सहित आयोजन में भागीदारी करने वाली महिला व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका प्रयास निश्चय ही महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएगा और वो अपने जीवन में और भी सशक्त आत्मनिर्भर बनेगी।
एक्ज़बिशन में 35 स्टॉल लगाए गए थे जिनमें प्रमुख रूप से वाराणसी से सबल संस्था ने हैंडीक्राफ्ट, प्रयागराज के हैप्पी गिफ्ट ने गिफ्ट आइटम, कोलकाता के मिमोसा व तराशा बुटीक ने लेडिज कपड़े सहित कई कई अन्य संस्थाओं वह महिला व्यापारियों द्वारा हैंड क्राफ्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, सौंदर्य प्रसाधन, आदि के स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान खरीदने वालों को विशेष छूट व ड्रा के माध्यम से उपहार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन गौरी केडिया, रिद्धि अग्रवाल ने किया। इस दौरान संजना जयसवाल का इस सहयोग रहा ।।

