इंटरनेट डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप न्यूजीलैंड पर पैसों की बारिश हुई है। न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफीका को 32 रनों से शिकस्त दी थी। इससे दक्षिण अफ्रीका पहली बार ये खिताब जीतने का सपना टूट गया। खिताब जीतने पर कीवी टीम को मोटी राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में पहली बार पुरुषों के समान पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया गया था।

खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप जीतने पर 2.34 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 19.67 करोड़ रुपए की मोटी रकम मिली है। वहीं उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को करीब 9.8 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

भारतीय टीम का मिली है इतनी राशि
भारतीय टीम को महिला टी20 वल्र्ड कप 2024 में केवल करीब 2.2 करोड़ रुपए की राशि मिली है। ग्रुप ए में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले न्यूजीलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। इस कारण उसे सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली थी। प्राइज मनी की लिस्ट के तहत अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को यूएस करेंसी में 2.7 लाख डॉलर दिए जाना तय था।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों का मिली है इतनी राशि
वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को 5.6- 5.6 करोड़ रुपए इनाम के रूप में दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस बार चैम्पियन की प्राइज मनी में 134 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इस राशि अगली बार इससे भी अधिक का इजाफा हो सकता है।

PC:prabhatkhabar

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *