हॉपरएचडी वेबसाइट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बन गए हैं जो प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर 8.9 करोड़ रुपये से अधिक चार्ज करते हैं। फोटोज की इन सीरीज में आज हम विराट कोहली से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर लियोनेल मेसी तक दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे हैं।

विराट कोहली- 8.9 करोड़ रुपये

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं हॉपरएचडी वेबसाइट के अनुसार प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट लगभग 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो- 19 करोड़ रुपये

मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार में से एक हैं। रोनाल्डो के 442 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह प्रति पोस्ट लगभग 19 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

लियोनेल मेस्सी – 14 करोड़ रुपये

अर्जेंटीना और पीएसजी के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। मेसी के 327 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

नेमार- 7.7 करोड़ रुपये

ब्राजील और पीएसजी फुटबॉल सुपरस्टार नेमार जूनियर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 7.7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। नेमार के 174 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

लेब्रोन जेम्स- 5.36 करोड़ रुपये

एनबीए स्टार लेब्रोन जेम्स प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 5.36 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेब्रोन के 121 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *