अहमदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया ने बताया कि दोनों नेता शनिवार को आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे वडोदरा शहर में एक ‘तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। सोरथिया के मुताबिक, रविवार को केजरीवाल और मान आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर और फिर सूरत जिले के कडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान ‘आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए राज्य के सामाजिक और अन्य क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *