फ्लोरेंस (इटली) : स्थानीय खिलाड़ी और खिताब के प्रबल दावेदार तीसरी वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेटी ने फिरेंजे ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की।

इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने 21 विनर लगाए और स्पेन के विश्व में 74वीं रैकिग के खिलाड़ी बर्नबे जापाटा मिरालेस को 6-3, 6-0 से हराया। मुसेटी का अगला मुकाबला अमेरिका के मैकेंजी मैकडॉनल्ड्स से होगा जिन्होंने इटली के फ्रांसेस्को पासारो को 6-4, 7-5 से पराजित किया। अमेरिका के ही आठवीं वरीयता प्राप्त ब्रैंडन नकाशिमा ने तुर्की के क्वालीफायर अल्तुग सेलिकबिलेक को 6-3, 6-4 से हराया। नकाशिमा क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त फ़ेलिक्स ऑगर अलियासिमे या 55वीं रैंकिग के ऑस्कर ओट्टे से भिड़ेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *