वाराणसी । बनारसी साड़ियों की संकलित अनोखा एवं नये शोरूम “श्याम कुंज सारीज” का चौक आसभैरो मेन रोड पर स्थित भव्य उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि पं चन्दमौली उपाध्याय एवं भरत जी सर्राफ द्वारा फीता व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर अतिथियों का स्वागत प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अरविंद जैन, सुजीत केशरी एवं परिवार जन ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अरविंद जैन ने बतलाया कि श्याम कुंज सारीज में ग्राहकों को शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क और डिजाइनर न्यू ट्रेंड साड़ियों का एक अनूठा संग्रह देखने को मिलेगा,साथ ही लहंगा लेडीज सूट कुर्ती चादर दोहर दुपट्टा सहित हर रेंज की 200 रु से 2 लाख तक की साड़ियां उपलब्ध है संस्थान सह संस्थापक सुजीत केशरी ने इस दौरान बताया कि “हमारा उद्देश्य बनारस की बुनकर कला को सम्मान देना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर असली बनारसी साड़ी उपलब्ध कराना है। इस उद्घाटन के अवसर पर निदेशक द्वय अनंत जैन व अखिल केशरी ने बतलाया कि उद्घाटन के दिन से एक सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर निश्चित उपहार की योजना रखी गयी है। इस अवसर पर जेएसके संजीव अग्रवाल, विजय मोदी, गोविंद जी केजरीवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, अभिषेक भट्टचार्य, दिव्या अग्रवाल, दीपक बजाज, अनिल केशरी, संतोष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ रितु गर्ग, सी ए रश्मि केसरवानी, पूजा गुप्ता, विभु गुप्ता, उषा जैन, संदीपा केशरी, रजनी शर्मा आदि सम्भ्रांत एवं विशिष्ट लोग उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *