खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर अब एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि धोनी आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स में उनके टीममेट रहे पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यूट्यूब वीडियो में दावा किया कि धोनी फुलटाइम विकेटकीपर के तौर पर सीएसके में शामिल होना चाहते हैं। धोनी ने खुद उनसे यह बात कही कि वह पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना चाहते हैं।

आपको बता दें कि सीएसके को अपनी कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बना चुके एमएस धोनी 2026 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेला था। आईपीएल के आगामी  सीजन में भी वे खेलेंगे या नहीं, इस पर धोनी या टीम की ओर से ऑफिशियल बयान अब तक नहीं आया है। बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना ही सही है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *