इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जारी जंग के बीच बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अब ऐलान किया कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

डलास में रिपब्लिकन कन्वेंशन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये ऐलान किया है। इस दौरान ट्रंप ने बोल दिया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट दोनों में जीतते हैं तो आपको 5000 डॉलर मिलेंगे। उन्होंने इसे ‘ट्रम्प डिविडेंड नाम दिया है।

हालांकि इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, भुगतान का दायरा क्या होगा और रकम किस तरह बांटी जाएगी। आपको बता दें कि अमेरिका में करीब 26.98 करोड़ वयस्क हैं। अगर सभी को 5,000 डॉलर प्रदान किए जाएंगे तो कुल खर्च करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर यानी 128.25 लाख करोड़ रुपए होगा। ये राशि विश्व के करीब 162 देशों की इकॉनॉमी से अधिक है। 
PC:  newsonair
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *