इंटरनेट डेस्क। नेपाल में भीषण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या अब तक 1367 हो चुकी है। इसमें से 102 शवों की पहचान की जा चुकी है। भारत की ओर से नेपाल को लगातार सहायता भेजी जा रही है। अब भारत ने 35 टन राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप भेजी।
खबरों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का विमान बुधवार को ये सहायता लेकर काठमांडू पहुंचा। इसके साथ भारत अब तक 130 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेज चुका है। भारत द्वारा जो खेप भेजी गई है उसमें टेंट, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप, दवाएं और रेस्क्यू उपकरण शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक, भारत की ओर से राहत सामग्री के साथ 54 विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा है। इनमें टनल रेस्क्यू और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। भारत की ओर से राहत अभियान 26 अगस्त को शुरू किया था। वहीं नेपाली और भारतीय सेना की टीमों द्वारा रसुवा जिले के चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
PC: tribuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
