इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में एक बार फिर से बड़ा विमान हादसा हुआ है। अब फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश होने से विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, ये बिजनेस जेट टेक्सास से बहामास जा रहा था। हादसे से ठीक पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी कि विमान तेजी से नीचे गिर रहा है।
कुछ ही देर बाद विमान सड़क के पास जमीन से टकरा गया। इसके बाद विमान आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे के कारण सड़क किनारे जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया और पूरे इलाके में आग फैल गई। खबरों के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पायलट की बातचीत की रिकॉर्डिंग का खुलासा हो गया है। पायलट ने शुरुआत में जानकारी दी था कि मौसम खराब हो रहा है। विमान में बर्फ जम रही है और तेज झटके लग रहे हैं। हालात तेजी से बिगड़ने के बाद विमान हादसे का शिकार हो गया है।
इस साल हो चुके हैं चार विमान हादसे
आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका इस साल कई बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 15 जून 2026 और 30 अप्रैल 2026 को अमेरिका में विमान हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 30 अप्रैल 2026 को टेक्सास के विम्बरली के पास सेसना 421सी विमान तेज गति से जमीन से टकराकर क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी लोगों केा अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
PC: aajtak
