इंटरनेट डेस्क। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर बना सस्पेंस समाप्त हो गया है। खबरों के अनुसार, शी जिनपिंग का भारत आना तय हो गया है। इस बात की जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय ने आज दे दी है।

अब चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना बन गई है। अगर यह बैठक होती है तो जून 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद मोदी- जिनिपंग की भारत में पहली द्विपक्षीय बातचीत होगी। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

चीन ने बाद में अपने 4 सैनिकों की मौत होने की बात भी स्वीकार की थी। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में चीन-रूस सहित 11 देश शामिल होंगे।  इसके लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी भारत आएंगे। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *