इंटरनेट डेस्क। पैरा एशियन गेम्स में राजस्थान की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। जापान में शुरू हुए पैरा एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने पैरा एशियन गेम्स में देश को पहले दिन आज 2 पदक दिलाए। खबरों के अनुसार, आर2 विमेंस 10 मीटर राइफल शूटिंग की एसएच1 कैटेगरी में मोना ने गोल्ड और अवनि ने सिल्वर पर निशाना साधा है।

एसएच1 कैटेगरी में निचले अंगों में दिव्यांगता वाले शूटर हिस्सा लेते हैं। इस इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। मोना उनसे आगे थीं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 629.1 स्कोर किया। यह एशियन पैरा गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड है। पेरिस पैरालंपिक्स की कांस्य पदक विजेता मोना ने फाइनल में दमदार वापसी की।

एक समय वे 5वें स्थान पर चल रही मोना ने 250.0 अंक के एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड के साथ अवनि को शिकस्त दी। 2 बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनी 249.6 अंक के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मोना उनसे केवल 0.4 अंक आगे रहीं। कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। 

PC:  jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *