इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को उसके ही घर में मात दी है। लगातार 3 टी20 मैच जीतकर टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है।  इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कई विश्व कीर्तिमान चकनाचूर कर दिए। जिन रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। वो कुछ ही देर में ध्वस्त हो गए। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ऐसी सुनामी आई कि जिसने भी देखा, देखता ही रह गया। 

भारत ने अपने 100 रन पांच ओवर में ही पूरे कर लिए, जो कि एक नया कीर्तिमान है। फुल मैंबर टीमों की बात करें तो भारत ने 50 रन भी सबसे तेज बना दिए हैं। टीम ने 2.2 ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले केवल दो ही बार ऐसा हुआ है कि किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में इतनी जल्दी टीम ने 50 रन बनाए हों।

अगर आईसीसी की फुल मैंबर टीमों की बात की जाए तो भारतीय टीम ने 2009 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2009 में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।  इसके बाद बात करते हैं टीम सेंचुरी की। भारत ने केवल 5 ओवर यानी 30 बॉल में ही 100 रन पूरे कर लिए। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2021 में सर्बिया के खिलाफ रोमानिया की टीम ने 5.2 ओवर में 100 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। ये तो फुल मैंबर हों या ना हों, टी20 इंटरनेशनल मैच का नया रिकॉर्ड है। साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।  अब ये सारे कीर्तिमान हवा हो गए हैं।

PC- cricinfo
 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *