खेल डेस्क। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद चार नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में दर्शकों को विराट कोहली के बल्ले का जलवा भी देखने को मिलेगा। इस सीरीज में विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली वनडे में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं, जिसमें वह इस नंबर पर 13000 रन पूरे करने से अब केवल 2 रन दूर हैं।

कोहली यदि ऐसा करने में सफल होते हैं तो वनडे इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जो नंबर-3 की पोजीशन पर 13000 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके। वनडे में किसी एक बैटिंग पोजीशन पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने ओपनिंग में 15310 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस मामले में सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं।

इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का है मौका
वहीं अब पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है। ये दोनों बल्लेबाज 60-60 शतकों के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं। पांच मैचों की इस सीरीज में कोहली एक शतक और लगाते ही पहले नंबर की कुर्सी पर पूरी तरह से काबिज हो जाएंगे।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *