खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए 16 दिसंबर को खिलाडि़यों की नीलामी होगी। इसी के तहत इस महीने की 15 तारीख तक सभी दस टीमों को  रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची देनी होगी। इस दौरान कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं। वहीं कई खिलाड़ी बाहर भी हो सकते हैं।

पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स इसी के तहत प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा में से किसी एक को बाहर कर सकती है। सीएसके ने दोनों को 14.2-14.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। प्रशांत वीर सीएसके की ओर से 6 मैचों में केवल 90 रन बना सके। वहीं उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। कार्तिक ने पिछले सीजन टीम के लिए 11 मैचों में केवल  295 रन बनाए।

यानी जितनी कीमत पर उन्हें खरीदा गया था, टीम को उसी प्रकार रिटर्न टीम को नहीं मिला। टीम प्रशांत वीर को बाहर कर सकती है। आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले कुछ संस्करणों में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसकी कारण तो टीम कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव कर दिया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *