खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच  पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया वनडे सीरीज पर भी कब्जा करना चाहेगी। इस मैच में एक बार फिर से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

तीसरे वनडे में कोहली 22 रन और बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 38 मैचों में 56 की शानदार औसत से 1978 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1971 रन) दूसरे और सचिन तेंदुलकर (1750 रन) तीसरे स्थान पर हैं। पिछले मैच में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पोटिंग को पीछे छोड़ा था। । विराट कोहली तीसरे वनडे में एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *