इंटरनेट डेस्क। रिपब्लिकन पार्टी के संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना एजेंडा पूरा करने के लिए अब बड़ा कदम उठा सकते हैं। इसके लिए उनके पास करीब दो महीने का समय बचा है। नई संसद के कामकाज संभालने तक पुराने सांसद ही काम करेंगे। खबरों के अनुसार, अमेरिकी संसद का नया सत्र आज से शुरू होने जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप लिए यह अहम है, क्योंकि 3 जनवरी 2027 से डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाली नई संसद काम संभालने के बाद ट्रंप अपने फैसले लागू कराने के लिए विपक्ष का सामना करना पड़ेगा। इसी को देखते हुए ट्रंप आगामी देा माह में कुछ अहम फैसलों को आगे बढ़ाने और जरूरी काम पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं। ईरान युद्ध के लिए अतिरिक्त फंड जुटाने का बड़ा कदम उठा सकते हैं।

अगर सैन्य अभियान जारी रहता है तो हथियारों, सैनिकों और सैन्य साजोसामान पर और पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इसी के तहत वह ये कदम उठा सकते हैं। वहीं सेना और हथियारों से जुड़े कानून को मंजूरी दे सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसानों और गरीब परिवारों को मिलने वाली मदद जारी रखना को लेकर भी निर्णय ले सकते हैं। सरकार योजनाओं से जुड़े कुछ प्रावधानों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर समय रहते मंजूरी नहीं मिली तो नई संसद को जनवरी में इन पर दोबारा विचार करना होगा।

बहुमत नहीं होने पर भी लागे कर सकते हैं कई नीतियां
आपको बात दें कि संसद के दोनों संसदों में बहुमत जाने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप के पास कई ऐसे अधिकार रहेंगे, जिनका उपयोग करके वे अपनी नीतियां लागू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें हर बार संसद से कानून पास कराने की  आवश्ययकता नहीं होगी।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *