इंटरनेट डेस्क। मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। अब उनके खिलाफ विपक्ष द्वारा महाभियोग लाने की तैयारी में है। इसके माध्यम से उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप पर सरकारी ताकत इस्तेमाल कर परिवार को अमीर बनाने का आरोप लगा है। वहीं एपस्टीन मामले की भी जांच की जाएगी।

खबरों के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर अपने पद का इस्तेमाल कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाकर संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया है। इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने कहा है कि वे यह पता लगाएंगे राष्ट्रपति रहते हुए डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार की संपत्ति कैसे बढ़ी। उनका फोकस ट्रंप के बेटों और दामाद जेरेड कुशनर के कारोबारी सौदों पर है। 

डेमोक्रेटिक सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने जांच के लिए पांच मुद्दे तय किए गए  
गार्सिया की ओर से जांच के लिए पांच मुद्दे तय किए गए हैं।  इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के कारोबारी सौदे, जेफ्री एपस्टीन मामले की जांच में ट्रंप प्रशासन की भूमिका और अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी (आईसीई) की छापेमारी और कार्रवाई शामिल हैं। 

डेमोक्रेटिक पार्टी के पास दोनों सदनों में है बहुमत
मिडटर्म चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल 435 सीटें में से विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 242 और डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को 151 सीटों पर जीत मिली थी।  42 सीटों का परिणाम नहीं आया।  वहीं सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।

PC:  ft
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *