खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बल्ले से शानदार खेल के दम पर विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की है। इसी कारण तो उन्हें किंग कोहली के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड्स कायम कर चुके विराट कोहली कमाई के मामले में भी किंग हैं। वह कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। आज उनकी गिनती विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में होती है।

जन्मदिन पर आज हम आपको विराट कोहली की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान कोहली की कुल नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपए है। वह क्रिकेट के अलावा, खुद के बिजनेस और विज्ञापन से भी कमाई करते हैं। कोहली भारत के लिए और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलकर मोटी अच्छी कमाई करते हैं। आरसीबी की ओर से उनको एक सीजन में खेलने के लिए 21 करोड़ रुपए का मोटा वेतन मिलता है। वहीं मैच फीस और बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से भी उन्हें मोटी राशि मिलती है। बीसीसीआई की ओर से उन्हें हर साल तीन करोड़ रुपए मिलते हैं।

30 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं  विराट कोहली
भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुका है। इसमें मान्यवर, ऑडी और पूमा का नाम शामिल है। वह 30 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। विज्ञापन के माध्यम से ही विराट कोहली लगभग 200 करोड़ रुपए की सलाना की कमाई करते हैं। वहीं  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के 12 करोड़ रुपए मिलते हैं। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *