खेल डेस्क। अर्शदीप सिंह (चार विकेट) के नेतृत्व में तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेल जा रहे पहले मैच में न्यूजीलैंड की पारी केवल 185 रन पर ही ढेर कर दी है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंदबाजों ने उनका ये फैसला सही साबित किया। कीवी टीम की ओर से टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं ब्लेयर टिकनर ने 34 रन की तूफानी पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स 30 रन बनाने में सफल रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 70 रन देकर चार विकेट लिए।

गुरनूर बराड़ ने 44 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अंशुल कंबोज को भी दो विकेट मिले। भारतीय टीम को पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए अब 186 रन बनाने होंगे। 

PC: cricinfo.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *