खेल डेस्क। दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल के आगामी संस्करण में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, जिसे पहले खिताब का इंतजार है। एक रिपोर्ट में इस इस प्रकार का दावा किया गया है। इसके अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या आईपीएल-2027 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और उनकी जगह अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस जाएंगे।  पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले इस ऑलराउंडर का आगामी सीजन में नई टीम से खेलना तय लग रहा था।

खबरों के अनुसार, मुंबई में माहौल उनके खिलाफ था और फ्रेंचाइजी रिसेट बटन दबा चुकी थी। इस संबंध में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब ने पांच बार की विजेता मुंबई  इंडियंस के साथ डील साइन कर ली है और इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किए जाने की संभावना है। पंजाब पांड्या के बदले अपने दो खिलाड़ी मुंबई को दे रही है जिसमें से एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं तो वहीं दूसरे हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद। इन दोनों के बदले फ्रेंचाइजी पांड्या को अपने साथ जोड़ने को तैयार है। वहीं पंजाब अर्शदीप के जाने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स से भी एक डील कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की जगह लखनऊ से मोहसिन खान कोअपनी टीम में शामिल कर सकती है।

2024 में मुंबई में बतौर कप्तान लौटे थे हार्दिक पांड्या
आपको बात दें कि मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या साल 2022 में नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस में चले गए थे।  इसक बाद वह 2024 में मुंबई में बतौर कप्तान लौटे थे, लेकिन तब से मुंबई की स्थिति खराब ही होती गई। टीम इसके बाद एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *