इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के बाद नेपाल में विमान हादसा हुआ है। आज सुबह नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराने से एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक भी इस हादसे घायल हुआ है। खबरों के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराने से ये हादसा हुआ है।
खबरों के अनुसार, हादसा आज सुबह 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की इस हादसे में मौत हुई है।
इसी हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। पड़ोसी देश नेपाल में पहाड़-घाटियां, बदलता मौसम, जोखिम भरे रनवे विमान या हेलिकॉप्टर हादसे का प्रमुख कारण बनाए जा रहे हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
