इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। उनकी रिपब्लिकन पार्टी हार के करीब पहुंच गई है। शुरुआती नतीजों के बाद ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वे नतीजों को स्वीकर करने के लिए तैयार हैं और विपक्षी पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं भारतीय मूल की डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को  शिकस्त दी।

हाई स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल डंडिया को 51.9 प्रतिशत वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी असकर को 49.1 प्रतिशत वोट मिले। इसके साथ ही प्रिया फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन चुकी है। प्रिया का संंबंध में जयपुर से रहा है।

उनका जन्म और पालन-पोषण पाम बीच काउंटी में हुआ, लेकिन वह पहली पीढ़ी की भारतीय-अमेरिकी हैं। इनके माता-पिता 1980 में जयपुर से आकर यहां बस गए थे। दूसरी ओर विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा है। ओहायो में गवर्नर पद की दौड़ में डेमोक्रेट एमी एक्टन ने भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी को शिकस्त दी है। 

डेमोक्रेटिक पार्टी को सीनेट में मिला बहुमत
आपको बता दें कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 187 सीटों पर बढ़त बना ली है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीनेट डेमोक्रेटिक ने बहुमत हासिल कर लिया है। अब डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 51 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटें हैं। 

PC: .jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *