इंटरनेट डेस्क। मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टेंशन दे दी है। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों सदनों में बढ़त मिली हुई है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बहुत पीछे चल रही है।  हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटों के चुनाव में  शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 115 सीटों पर आगे चलती नजर आ रही है।

वहीं रिपब्लिकन पार्टी 60 केवल  सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर हुए चुनाव में अब तक इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 12 और रिपब्लिकन पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। बाकी  सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

उन्हें मिलाकर  डेमोक्रेटिक पार्टी के पास अब 46 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 37 सीटें हो चुकी हैं।  सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की आवश्यकता है। इस प्रकार से सीनेट में डेमोक्रेट्स बहुमत से अब केवल 5 सीटें दूर हैं। मिडटर्म चुनाव में मिली हार से डोनाल्ड ट्रंप की  परेशानी बढ़ जाएगी। 

PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *