इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और इजराइल के साथ जारी विवाद के बीच अब देश की मस्जिदों में परमाणु बम बनाने की मांग उठी है। खबरों के अनुसार, अब मस्जिदों में में नमाज के दौरान इमाम और कट्टरपंथी नेताओं ने अमेरिका और इजराइल से सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार बनने की मांग की दी है। ये मांग ऐसे समय में उठाई गई है, जब ईरान के नेता अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई ने फतवा जारी कर परमाणु बम बनाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया था। अब प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठने लगी है।
आपको बता दें कि गत सप्ताह ईरान के पश्चिमी शहर कुहदाश्त में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम ने बोल दिया था कि हमें परमाणु हथियारों से लैस होना चाहिए, ताकि हम अपराधी अमेरिका का मजबूती से मुकाबला कर सकें। इसके बाद नमाजियों ने नारा लगाया- परमाणु हथियारों से बचाव करना हमारा हक है। वहीं तेहरान में भी नमाज के दौरान इमाम अकबरी ने परमाणु नीति बदलने को देश की जरूरत करार दिया। इस पर भी लोगों ने वही नारा लगाया।
ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की थी है इच्छा
दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई चाहते थे कि देश परमाणु बम न बनाए लेकिन इतना सक्षम जरूर नजर आए कि अमेरिका और इजराइल उस पर हमला करने से डरें। उन्हें लगता था कि ईरान की परमाणु ताकत को लेकर बना डर ही दुश्मन देशों को हमला करने से रोक देगा। आपको बता दें ईरान का अमेरिका और इजराइल के साथ लम्बे समय से विवाद चल रहा है।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
