खेल डेस्क। राजस्थान के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का ये खिलाड़ी एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गया है। दोनों टीमों के बड़ी ट्रेड डील हुई है। खबरों के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हो गई है।
इसके तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स सीएसके का हिस्सा बन गए हैं। खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 13 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब वह 6 करोड़ रुपए की कम कीमत पर सीएसके में शामिल हुए हैं।
इससे लिविंगस्टोन को 7 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद अपनी मौजूदा 4.8 करोड़ रुपए की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने हैं। वह इससे पहले भी 2018 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
