इंटरनेट डेस्क। मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अवैध भारतीयों को लेकर बड़ा कदम उठा सकते है। हार से बौखलाए ट्रंप अब एच-1बी वीजा में सख्ती और 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन में तेजी ला सकती है। अमेरिका की ओर से गत वर्ष 3567 भारतीयों को डिपोर्ट किया था, जो 15 साल में सबसे अधिक था। इस साल जून तक 1076 डिपोर्ट किए जा चुके हैं। भारत से इस वर्ष एच-1बी वीजा के 1.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। गत वर्ष 1.72 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। आपको बता दें कि मिडटर्म चुनाव में लगभग 65 प्रतिशत भारतवंशी वोटरों ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान दिया था। इसी कारण डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा बढ़ा हुआ है।
आपको बता दें कि जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच सोशल मीडिया पर भारत विरोधी नफरत में 240% का इजाफा हुआ है। बताय रहा है कि जनवरी 2024 में भारत विरोधी 12,904 पोस्ट थीं, जो जून 2026 में बढ़कर 43,843 हो गई थीं। इसमें MAGA का रोल महत्वपूर्ण माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक श्वेत कट्टरपंथी खुद को MAGA बोलते हैं। MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन भारतीयों के बढ़ते दबदबे को देश में पसंद नहीं करते हैं।
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सरकार की निर्वासन नीति सख्त हो गई
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सरकार की निर्वासन नीति सख्त हो गई है। उन्होंने अब बोल दिया कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को कोई माफी नहीं मिलेगी। मिडटर्म चुनाव में हार के बाद उन्होंने डेमोक्रेट्स के साथ इमिग्रेशन नीति पर समझौते के संकेत भी दिए थे। उन्होंने बोल दिया था कि हत्यारों और ड्रग तस्करों को देश से निकालना चाहिए।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
