खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हैमिल्टन में बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के लिए टॉस तो हुआ, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। टॉस के बाद से हैमिल्टन में तेज बारिश होने के कारण फिर मैच शुरू नहीं हो सका। इसके बाद इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस सीरीज में भारतीय टीम अभी भी 2-0 से आगे है।  तीसरे वनडे मैच के लिए  भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं हुआ है।

माउंट मौनगानुई में खेले जाएंगे सीरीज के आखिरी दो मैच
अब पांच मैचों की इस सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वनडे टीम के कुछ खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं वो टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट जाएंगे। इनमें कप्तान शुभमन  गिल भी शामिल है। अब उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।  चौथा वनडे  माउंट मौनगानुई में 13 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का लास्ट मैच माउंट मौनगानुई में  ही 15 नवंबर को खेला जाएगा।

तीसरे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

तीसरे मैच के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: मिचेल सेंटनर (कप्तान) विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, , नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *