खेल डेस्क। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। ओमान अल अमरात के स्टेडियम में  दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। अंडर-19 में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों के बीच में कुल 31 बार यूथ वनडे फॉर्मेट  में टक्कर हो चुकी है। इसमें से भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ। वहीं अंडर-19 एशिया कप फाइनल में  रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। दोनों ने तीन में एक-एक बार जीत हासिल की है। एक बार मुकाबला टाई रहा है। अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में अब तक भारतीय टीम सबसे ज्यादा बाद आठ बार खिताब जीत चुकी है। अब उसके पास 9वीं बार खिताब जीतने का शानदार मौका रहने वाला है। भारतीय टीम ने पिछली बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी। इसके बाद दो बार भारतीय टीम फाइनल में तो पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वहीं पाकिस्तानी टीम अब तक 2 बार साल 2012 और 2025 में अंडर-19 एशिया कप का खिताब  अपने नाम कर चुकी है। 

भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान),आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद।

पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, उस्मान खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, नकाब शफीक, हमजा जहूर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, अब्दुल कादिर।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *