खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के आज माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे चौथे मुकाबले में भारत को 334 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके।
मैट हैनरी ने ये तीनों विकेट झटके। इससे पहले विल यंग (125 रन) की शतकीय पारी के दम पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। ओपनर विल यंग ने 108 गेंद पर 125 रन की पारी खेली।
उन्होंने 14 चौकै और 4 छक्के लगाए। कीवी टीम की ओर से टीम साइफर्ट ने भी 58 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से आकिब नबी, गुरनूर बरार और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नमन धीर को 1-1 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
