इंटरनेट डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। इससे तीन भारतीयों सहित 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए है। खबरों के अनुसार, इस मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है इसमें जुड़वा भाई–बहन भी शामिल हैं।
बेकाबू ट्रंप की टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। इससे कुछ लोगों के शव बुरी तरह जल गए हैं। इसी कारण मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच के आधार पर की जा रही है। इस संबंध यूएई के गृह मंत्रालय के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों में यूएई, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। इस हादसे के बाद केरल सरकार की ओर से मृतकों के परिवार की मदद के आदेश दिए गए हैं। हादसे में मरने वाले केरल निवासियों की पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है।
केरल के सीएम वीडी. सतीशन ने पीड़ित परिवार की मदद के दिए आदेश
केरल के सीएम वीडी. सतीशन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की आरे से भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई है। दूतावास पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गृह मंत्रालय के अनुसार, ये सड़क हादसा फुजैराह शहर के एंट्री रूट पर आधी रात से कुछ समय पहले हुआ। ट्रक चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण ये हादसा हुआ है।
PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
