इटरनेट डेस्क। अमेरिका से एक ऐसा वीडिया सामने आया है जो आपको हैरान कर सकता है। यहां दुनिया के सबसे ताकतवर कहे जाने वाले देश के रक्षा मंत्री के सामने एक सैनिक ने साहस दिखाया है। वेटरन्स डे के मौके पर, अर्लिंग्टन नेशनल सिमेट्री में एक पवित्र समाधि के पास हंसने और बातचीत करने पर, अमेरिकी सेना के एक गार्ड ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनके साथियों को जोर से फटकार लगाई।

 

Honor guard at the Tomb of the Unknown Soldier REPRIMANDS Pete Hegseth and senior advisers after laughter and photos

‘All visitors will maintain an atmosphere of SILENCE and RESPECT at all times’ https://t.co/Tt608Oysyz

— RT (@RT_com) November 11, 2026

अमेरिकी नेटवर्क और सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी वाले वेटरन्स डे समारोह के बाद, हेगसेथ और उनके साथियों को टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर की समाधि के पास तस्वीरें लेते हुए देखा गया। वहां हंसी-मजाक और बातचीत की आवाजें सुनाई देने के बाद, अमेरिकी सेना के एक गार्ड ने जोर से चिल्लाकर कहा, सभी आगंतुकों को हमेशा शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखना चाहिए!

 

बता दें कि टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर उन अमेरिकी सैनिकों का एक पवित्र समाधि-स्थल है, जो प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए थे। इसमें वियतनाम युद्ध के एक सैनिक के लिए एक खाली समाधि-स्थल भी है, जो देश की सेवा करते हुए लापता हो गए या मारे गए सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है।

pc-ndtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *