खेल डेस्क। जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के  खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। उसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे टेस्ट क्रिकेट के 100 साल से ज्यादा लंबे इतिहास में आज तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें भी अपने नाम नहीं कर सकी है।  जिम्बाब्वे ने इस मैच की दोनों पारियों में 500-500 से ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

अफगानिस्तान ने भी पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाए थे। ये यह मुकाबला बिना किसी नतीजे के ड्रॉ पर खत्म हो गया। इस मैच में कुल छह शतक और एक दोहरा शतक भी लगा। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन और दूसरी पारी में 523 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने मैच की दोनों पारियों में 500-500 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। शारजाह में खेले गए इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे की ओर से पहली पारी में ब्रैंडन टेलर (131 रन) और कप्तान ब्रायन बेनेट (128 रन) ने,  जवाब में अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल (105 रन), रहमानुल्लाह जादरान (113 रन) और कप्तान रहमत शाह (173 रन)  और जिम्बाब्वे की ओर से वीस्ले मधवीरे ने (नाबाद 100) शतक लागया।

क्रेग एर्विन ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेट बने
वहीं क्रैग इरविन ने नाबाद 206 रनों की पारी खेली। क्रेग एर्विन ने साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में उम्र महज एक आंकड़ा है। एर्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 41 साल और 82 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के एरिक रोवन ने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 42 साल और 6 दिन की उम्र में 236 रन और  इंग्लैंड के जैक हॉब्स ने 1924 में लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 साल और 195 दिन की उम्र में 211 रन  दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *