खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने एक बार फिर से अपनी पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में आज यूएई के खिलाफ शतकीय पारी खेली। सहवाग इस मैच में 168 गेंदों में 160 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए।  

इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने 70 रन बनाए थे। यूएई के खिलाफ उनकी इस शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित  50 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 307 का का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शानदार शतकीय साझेदारी  कर भारतीय टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 38 ओवर में ही 203 रन बना लिए थे। यूएई को ये मैच जीतने के लिए अब 308 रन बनाने होंगे। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *