खेल डेस्क। श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान कुसल मेंडिस ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में  शतकीय पारी खेल इतिहास रच दिया है। इस शतकीय  पारी दम पर मेंडिस ने विराट कोहली और जो रूट जैसे दिग्गजों के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।  मेंडिस ने कप्तानी के डेब्यू टेस्ट मैच की अपनी पहली पाररी में 202 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 119 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इसके अलावा उन्होंने धनंजय डी सिल्वा (167 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 249 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस  पारियों के दम पर ही श्रीलंका ने पाकिस्तान की पहली पारी के 434/9 रनों के जवाब में 446  रन बनाए। इससे श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 12 रनों की छोटी बढ़त हासिल हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। कुसल मेंडिस श्रीलंका के इतिहास में टेस्ट कप्तानी के डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

विराट कोहली सहित ये दिग्गज अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं ये बड़ी उपलब्धि
 दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर इस प्रकार की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर  विराट कोहली ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच की कप्तानी में दोनों पारियों में (115 और 141 रन) शतक लगाए थे। वहीं शुभमन गिल ने भी पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट कप्तानी में 147 रन बनाए थे। इंग्लैंड के जो रूट ने 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली कप्तानी में 190 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने  भी  अपने कप्तानी डेब्यू टेस्ट में 2014 में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *