खेल डेस्क। युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 सीजन में पहली बार बिहार टीम की कप्तानी संभाल रहे सूर्यवंशी जब टॉस के लिए मैदान पर सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में उतरे तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया।

भारत का ये स्टार क्रिकेटर अब विश्व क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गया है। इस मामले में उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। हालांकि बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी अपने पहले मैच में 12 गेंदों में 18 रन बनाकर ही आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बतौर कप्तान अपनी शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में टी20 फॉर्मेट में पहली बार कप्तानी की  थी।

राजस्थान के महिपाल लोमरोर का रिकॉर्ड भी तोड़ा
वहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में वैभव से पहले सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड राजस्थान के महिपाल लोमरोर के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2018 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से 18 साल 67 दिन की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी की थी।

बिहार ने बनाए 137 रन
सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बिहार की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर केवल 137 रन ही बना सकी। उसकी ओर से पृथ्वी राज ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों की इस पारी में चार चौके लगाए।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *