सोल: दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के इटावन जिला में हैलोवीन समारोहों के दौरान शनिवार की रात मची भगदड़ में हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढèकर 154 हो गयी है। द. कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी।

गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में कम से कम 154 लोग मारे गए और 149 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढè सकती है क्योंकि घायलों में से 33 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुयी है। मंत्रालय ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 26 विदेशी थे और अन्य 15 घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भगदड़ सोल के लोकप्रिय नाइटलाइफè जिले में एक संकीर्ण ढलान वाली गली में भारी भीड़ के बढèने और एक दूसरे के ऊपर गिरने के कारण मची थी। सरकार ने इस त्रासदी को लेकर शनिवार तक एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *