इंटरनेट डेस्क। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बम धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। साथ ही 300 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मोगादिशु में 2 कार बम धमाके हुए, जिनमें 100 लोगों की मौत हो गई राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने कहा कि धमाकों में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने इन हमलों को बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया।

हालांकि अभीतक किसी भी आतंकी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। जानाकारी के अनुसार सोमालिया सरकार ने इन हमलों के लिए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *