इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को यानी के कल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले पर बारिश के बादल मंडरा रहेे है। जानकारी के अनुसार खबरें सामने आ रही है की कल खेले जाने वाले मुकाबले से पहले बारिश होने की पूरी संभावना है।

यह मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच वाले दिन 13 नवंबर को बारिश और मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

आपकों बता दें की भारत को हराने के बाद इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंची है वहीं एक बार वर्ल्ड कप से बाहर होते होते बची पाकिस्तान की टीम भी अब फाइनल खेल रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *