इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मतदान के साथ ही अब गुजरात चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बात करें भाजपा की तो गुजरात के जामनगर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को टिकट दिया गया है। इस सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा चुनाव लड़ रही है।

रविवार को क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने जामनगर के लोगों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की, उन्होंने कहा मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी शुरुआत कर रही है। कल वह अपना नामांकन दाखिल करेगी। इसलिए जामनगर के लोग अधिक से अधिक पधारे।

जानकारी के मुताबिक रीवाबा को मौजूदा विधायक धर्मेंद्रसिंह जडेजा की जगह जामनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *