इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया और मैच जीत लिया, साथ ही इंग्लैंड ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान को हरा कर इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन की कप्तानी में साल 2019 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वहीं साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तीन साल के अंदर दो वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है। इससे पहले भी इंग्लैंड एक और टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। यानी के इंग्लैंड ने अब तक दो टी20 और एक वनडे वर्ल्ड कप जीता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *