इंटरनेट डेस्क। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरें मीडिया गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच में तलाक की खबरें चल रही है। बताया जा रहा है की दोनों बहुत ही जल्द अलग होने वाले है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है और वह यह की ये दोनों एक रियलटी शो में साथ नजर आने वाले है।

जानकारी के मुताबिक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक नए शो द मिर्जा मलिक शो में नजर आने वाले है। यह एक रियलिटी शो होगा जो कि उर्दूफ्लिक्स पर आएगा। आपकों बता दे की सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी।

इन्ही खबरों की बीच अब यह भी कहा जा रहा है की सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें एक पब्लिसिटी स्टंट थी और ये दोनों अलग नहीं हो रहे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *