इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरकार पाकिस्तान को मुंह की खानी ही पड़ी। इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई और पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन ही बनाए, जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पांच विकेट खोकर ही 138 रनों का टारगेट पूरा कर लिया। पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 26 रन बनाए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *